अमानीगंज। खंडासा के नंदौली गांव में बुधवार दोपहर अधेड़ महिला सावित्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ खा लिया। दिक्कत बढ़ने पर महिला ने कीटनाशक पदार्थ खाने की जानकारी परिजनों को दी।
परिवारीजन आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि महिला के पति मुन्ना मजदूरी के सिलसिले से फैजाबाद शहर गए हुए थे।
मृतका के एक बेटी और तीन बेटे हैं बेटी की शादी हो चुकी है। एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका द्वारा कीटनाशक पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।