फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 नमूने भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 10 मई को जिले से गए सभी 23 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब तक जिले का अमन-चैन बरकरार है। जबकि मंगलवार को जिले से 24 और लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बीते 10 मई को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर व मसौधा फैसिलिटी क्वारंटीन से भेजे गए सभी 23 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में अब तक अमन-चैन कायम है। वहीं, मंगलवार को जिले से 24 और नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह सभी लोग अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक आदि बताए जा रहे हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। इनमें 14 लोगों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर व 10 को मसौधा में रखा गया है। हालांकि सभी की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि 10 मई तक गए सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव है। यदि इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो जिले की स्थिति बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें