फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। तहसील के जलालपुर गांव में मंगलवार दोपहर घर से खेत में सिंचाई को जाते वक्त हाइटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पावर कारपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन व प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही व पीड़ित परिवार को तत्काल एक लाख का चेक सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ग्राम जलालपुर निवासी राम प्रकाश (40) अपने खेत की सिंचाई करने जा रहा था। इस दौरान गोडखरा मैदान और जलालपुर गांव के बीच से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन का तार टूट कर खेत में पड़ा था। इस दौरान तार की चपेट में आने से करंट लगने से राम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर गांव व उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रधान रामनेवल लोधी व करीमपुर के प्रधान अलगू लोधी ने बताया कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। देर शाम कोतवाल विश्वनाथ यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता दिनेश पाल व एसडीएम विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल के एक लाख का चेक मुहैया कराने के साथ चार लाख का और भी चेक देने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता ने दोषी विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि किसान की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। मृतक किसान के परिवार में पत्नी, दो बच्चों व बुजुर्ग पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें