फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकाली में खुलेगी नगरीय पीएचसी

Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के देवकाली में एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसी के साथ शहर में छह पीएचसी हो जाएंगे। हर हाल में इसी वित्तीय वर्ष में खोलने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देवकाली में एक पीएचसी खोलने की अनुमति मिल गई। इसके लिए भवन किराए पर हायर किए जाएंगे। सीएमओ ने अरबन हेल्थ पोस्ट के नोडल अधिकारी को भवन हायर करने और संबद्धता प्रपत्र तैयार करने का निर्देश दिया है।

ताकि इसी वित्तीय वर्ष में अस्पताल को संचालित किया जा सके। अस्पताल में एक लेडी मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की जानी है। इसके अलावा एक एक फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स और दो एएनएम का पद सृजित होगा।
विज्ञापन


हालांकि फौरी तौर पर शहर के अन्य नगरीय पीएचसी से कर्मचारियों को हायर कर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। बाद में विज्ञापन निकाल कर संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर देवकाली में पीएचसी स्थापित किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें