फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बजे स्कूल खोलने का फरमान ध्वस्त

Wed, 20 Jan 2016 12:36 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर के जूनियर हाईस्कूल रसूलपुर अम्मों में मंगलवार को स्कूल में ही कक्षा छह के  छात्र अजीज की मौत के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने का आदेश दिया, लेकिन उनका आदेश पहले ही दिन ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूल तो सुबह 10 बजे ही खुले, लेकिन सीबीएसई और आईसीएससी से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने 10 बजे स्कूल खोलने के आदेश को ठेंगा दिखा दिया।

गौरतलब है कि जिले के अधिकतर निजी स्कूल इतने ताकतवर हैं कि वह अक्सर बीएसए व डीआईओएस के आदेशों की अवहेलना करते हैं। बच्चे रोज की तरह कांपते हुए स्कूल जाने को विवश थे। रिक्शे पर बैठे बच्चे कांप रहे थे।

शहर के ज्यादातर निजी स्कूल सुबह नौ बजे खुलते हैं। आदेश के अनुसार इन्हें 10 बजे खुलना चाहिए था, लेकिन छात्र/छात्राएं अपने घरों से उसी समय पर निकले, जितने समय पर हर रोज निकलते थे।
विज्ञापन


जिंगल बेल एकेडमी, उदया पब्लिक स्कूल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, कैब्रिंयन स्कूल, आर्मी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, कनक किड्स, टाइनी टाट्स स्कूल, जयपुरिया स्कूल, अवध इंटरनेशनल, अनिल सरस्वती, ग्रामर एकेडमी, देवा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल सहित दर्जनों स्कूल पहले की ही तरह पूर्वाह्न नौ बजे ही खुले।

इस बाबत बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यदि कोई स्कूल खुला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें