फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथ महल मंदिर में महिला श्रद्धालु की करंट लगने से मौत

Sun, 30 Jul 2017 10:34 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
दशरथ महल में लगे इसी वॉटर कूलर में करंट उतरने से हुई महिला श्रद्धालु की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए जाने का दावा तार-तार होता दिखा। भीड़ को करंट से बचाव के लिए डीएम के सख्त आदेश के बावजूद अयोध्या के प्रसिद्ध दशरथ महल मंदिर परिसर में रविवार की सुबह गर्मी से व्याकुल एक महिला श्रद्धालु की पानी पीने की हसरत उसकी जान की दुश्मन बन गई। वाटर कूलर में उतरे करंट से मौके पर ही मौत हो गई। इससे अफराकफरी मच गई। 
विज्ञापन


घटना के समय मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम के चलते भारी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि रविवार सुबह 8 बजे के करीब दशरथ महल मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए एक वाटर कूलर में अचानक करंट उतर आया।

जैसे ही एक महिला श्रद्धालु पानी लेने के लिए वाटर कूलर को छुआ, उसे तेज झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट लगने के कारण कोई भी श्रद्धालु उस महिला को छू नहीं सका।
विज्ञापन


फिलहाल किसी तरह से बिजली सप्लाई बंद करवा कर महिला को लेकर श्रद्धालु स्थानीय श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की शिनाख्त 50 वर्षीय रानी यादव रामकुमार यादव निवासी बैरागीपुर थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

इस घटना को लेकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। ये वाटर कूलर मंदिर प्रशासन का था। पावर कारपोरेशन के जेई आरएस पाल का कहना है कि हादसा निजी संपत्ति से हुआ है ऐसे में मुआवजे की कोई बात नहीं बनती है। इस संदर्भ में थाना रामजन्मभूमि के प्रभारी सुनील मिश्र ने बताया कि घटना के संदर्भ में मृत महिला के पुत्र राहुल ने तहरीर दी है। किसी को नामजद नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें