फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा सांसद आवास

Sun, 30 Jul 2017 10:29 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-रविवार को अपनी मांगों को लेकर सांसद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षमित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन रद किए जाने से आंदोलित शिक्षामित्रों ने पांचवें दिन भाजपा सांसद लल्लू सिंह के आवास का घेराव कर घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान एक घंटे तक शहर का मुख्यमार्ग जाम रहा। रोडवेज पर दर्जनों बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन


राजमार्ग से यात्रियों को सआदतगंज हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सांसद ने शिक्षामित्रों से राखी बंधवाई और मदद का आश्वासन देकर जाम व घेराव समाप्त कराया।

धरने के पांचवें दिन रविवार को हजारों की तादाद में शिक्षामित्र सुबह से बीएसए कार्यालय पर एकत्रित होने लगे। इसके बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षक नेता दुर्गेश मिश्रा व विश्वनाथ सिंह की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए सांसद लल्लू सिंह के सआदतगंज स्थित आवास की ओर कूच कर दिया।
विज्ञापन


सांसद आवास के बाहर भारी संख्या में शिक्षामित्रों ने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक सड़क जाम कर भाषणबाजी शुरू कर दी। इस बीच सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। जाम लगने से रोडवेज बसें, टैक्सी आदि का आवागमन बाधित रहा। सांसद के निकलते ही शिक्षामित्र और उग्र हो गए और नारेबाजी तेज कर दी। 

सांसद के समझाने के दौरान मिल्कीपुर की शिक्षामित्र रेखा शुक्ला व लक्ष्मी तिवारी ने सांसद को राखी बांधकर नौकरी बचाने का वचन लिया। शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के दर्द को भाजपा महसूस कर रही है, शीघ्र ही समस्या के निदान के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।

कहा कि शिक्षामित्रों का हित सुरक्षित रखने के लिए सरकार शीघ्र ही बड़ा फैसला लेगी। इसके बाद शिक्षामित्रों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने शिक्षामित्रों को लड्डू खिलाकर जाम खोलने का आग्रह किया। शिक्षामित्र पैदल मार्च करते हुए बीएसए कार्यालय पर चल रहे धरने में शामिल हुए। धरने को धर्मपाल यादव, अंजनी ओझा, मीडिया प्रभारी अनूप दूबे, मंत्री जिलामंत्री रामजी द्विवेदी, अरबिंद दुबे, राजेश मिश्रा, अरुण सिंह, अनिल पांडेय आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें