अयोध्या। थाना तारुन के परसावां महोला में 19 वर्षीय युवक की लाश गांव के ही तालाब में सोमवार को उतराती मिली। युवक रविवार से लापता था।
चौकी प्रभारी रामपुरभगन उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त महोला निवासी सती प्रसाद वर्मा के पुत्र अंकित वर्मा के रूप में हुई। परिवारजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे।
पिता उमेश के अनुसार वह रविवार से गायब था, संभवत: वह पेशाब करने तालाब के किनारे गया और मिर्गी आ गई, जिसके कारण वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गयी।