फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 43 पदों के परिणाम घोषित

Tue, 03 Nov 2015 12:09 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतगणना के बाद जिले की 43 डीडीसी सीटों के लिए परिणाम घोषित हो गए। परिणाम की घोषणा और विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरण के लिए सोमवार रात कलेक्टे्रट में प्रत्याशियों व समर्थकों को जमावडा रहा।
विज्ञापन


देररात विभिन्न विकासखंड के मतगणना केंद्र के सहायक रिटर्निंग अफसर अभी भी यहां कंपाइल चार्ट बनाने में जुटे रहे। जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा हो रही वैसे-वैसे रिटर्निंग अफसर प्रमाण पत्र दे रहे हैं।

जिले की 43 जिला पंचायत सीटों के लिए मतगणना रविवार की सुबह शुरु कराई गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती का यह काम सोमवार की सुबह तक चला।

जिले के  11 विकासखंडों में जिला पंचायत सदस्य की 43 सीटें हैं। इस पर भाग्य आजमाने के लिए कुल 690 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

विकासखंड के मतगणना केंद्रों पर सभी सीटों के लिए मतों की गिनती पूरी हो गई है लेकिन औपचारिक रुप से अभी सभी सीटों की घोषणा रिटर्निंग अफसर की ओर से नही हुई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक जिला पंचायत के परिणामों की घोषणा जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग अफसर से किए जाने की व्यवस्था है।

इसी के तहत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में इसकी व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रशासन के साथ पुलिस के अफसर मौजूद हैं। परिणामों की घोषणा पंचायत निर्वाचन के प्रेक्षक की मौजूदगी में किया जा रहा है।

इसके लिए जिला पंचायत के रिटर्निंग अफसर को विकासखंड के रिटर्निंग अफसर मतगणना का कंपाइल डाटा प्रदान कर रहे हैं। इसी आंकड़े में सर्वाधिक मत पाने वाले को प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाने का दौर जारी है। खबर लिखे जाने तक 24 सीटों के लिए औपचारिक रुप से परिणाम घोषित कर दिए गए है।

रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल ने बताया कि जिला पंचायत के आधे से ज्यादा परिणाम घोषित कर दिए गए अन्य की घोषणा भी पत्रक मिलने के साथ कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें