फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर डीसीएम ने मारी कैदी वैन में टक्कर

Mon, 11 Jul 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली के भेलसर ओवरब्रिज के पास ओवरटेकिंग करने के चक्कर में एक डीसीएम की कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन से टक्कर हो गई जिसको लेकर पुलिस व चालक के बीच विवाद हुआ। सोमवार को एक पुलिस वैन कैदियों को लेकर लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान भेलसर ओवरब्रिज पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक डीसीएम ने पीछे से पुलिस वैन में टक्कर मार दी जिससे वैन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगे एक ट्रक के आ जाने के चलते चालक को डीसीएम रोकनी पड़ी और पुलिस ने उसको पकड़ लिया तथा अपने साथ ले गये। भेलसर चौकी प्रभारी अच्छे लाल सरोज का कहना है कि जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। न ही कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें