समाज को बेटियों के लिए अभी से दान देने की प्रवृत्ति डालनी होगी। सुकन्या समृद्धि खाता योजना इसका सबसे सशक्त माध्यम बन सकती है।
उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर हो सकेगी और समाज व देश का भी विकास होगा। डॉ. सिंह जनता को डाकघर से जोड़ने के अभियान के बुधवार को जिले के ठेउंगा गांव में आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कई कन्याओं को सुकन्या समृद्धि खाते की पासबुक व उपहार प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि कर्नल राम सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
प्रवर अधीक्षक डाकघर वीके सिंह ने विभिन्न योजनाओं से जनता को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों में और तेजी लाने के साथ अंतिम व्यक्ति को डाक विभाग की योजनाओं से जुड़ने तक अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को जिपं सदस्य चंद्रभान सिंह व प्रधान हरिकरण सिंह ने संबोधित किया। चौपाल का संचालन चीफ मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। चौपाल में राजेश तिवारी, आशु सिंह, पवन सिंह समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।