फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2015 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटंरगा क्षेत्र के ग्राम मथुरा का पुरवा निवासी राम सागर पुत्र राम नाथ (35)  बुधवार की रात्रि तकरीबन 10 बजे अपने घर से निकल कर सड़क पार कर नित्यक्रिया के लिए गया था।
विज्ञापन


वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का शव क्षतविक्षत हो गया था।  राम सागर के मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गई।

पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन से हुआ है। रात्रि काफी होने के कारण वाहन की कोई जानकारी नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें