फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़ी युवती को प्रेमी ने पीटा

Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसके गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो, प्रेमी ने बहाने से उसे घर बुलाकर परिवारीजनों व पूर्व प्रधान की मदद से पिटाई कर दी। थाने में सुनवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


नर्सिंग होम मेें नौकरी करने वाली युवती की मां ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसी के गांव के वीरेंद्र वर्मा ने शारीरिक शोषण किया। उसकी बेटी के वेतन के 15 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।

युवती शादी करने की जिद पर अड़ी तो युवक ने पांच दिन पूर्व फोन करके उसे घर बुलाया और परिवारीजनों व पूर्व प्रधान के साथ घर में बंद करके पीट दिया। पीड़िता की मां ने तारुन थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि, युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, थाना कोई विवाह केंद्र नहीं है जो शादी कराता फिरे। पीड़िता यदि कोई तहरीर देगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें