फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज को मारी गोली युवक को लगी, मौत

Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम वनरोज के शिकार के दौरान गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मजनाई पूरे पीड़िया निवासी बनराजा जनजाति का युवक लल्लू (35) पुत्र जमुना प्रसाद शनिवार की दूसरी पहर गांव किनारे स्थित मड़हा नदी के कछार में शहद निकालने गया था।

इसी दौरान कुछ लोग वहां वनरोज के शिकार को निकले थे। शिकारियों ने एक वनरोज देखने के बाद गोली चलाई तो गोली वनरोज  को न लगने के बजाय बनराजा लल्लू को लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल पड़े लल्लू को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लल्लू को मृत घोषित कर दिया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि घटना की पड़ताल  की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें