फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में हंगामा, मारपीट और पथराव

Mon, 16 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : rajesh kumar amar ujala
विज्ञापन
सोहावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरा कोट में कोटेदार के चुनाव को लेकर सोमवार को आयोजित खुली बैठक में हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। माजरा देख पुलिस व ब्लॉक कर्मी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सोमवार को देवराकोट गांव में कोटेदार के चयन के लिए ब्लॉक प्रशासन ने खुली बैठक बुलाई थी। प्रभारी के रूप में एडीओ एसटी मनोज कुमार मौजूद थे। ग्राम प्रधान वंदना सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह की मौजूदगी में कोटेदार के चयन की कवायद शुरू हुई तो गांव की कुसुम बाला सिंह व उर्मिला सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की।

आपस में विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से कोटेदार के चयन की कवायद शुरू हुई, लेकिन खेमेबंदी के चलते बात न बन सकी। मजबूरन मत विभाजन के आधार पर चयन का निर्णय लेना पड़ा। मतदान के लिए लाइन लगाने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और एक-दूसरे पर हमलावर हो गये।
विज्ञापन


इससे वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पथराव के साथ ही मारपीट होने लगी। सुरक्षा के लिए मौजूद उपनिरीक्षक व सिपाही तथा ब्लॉक के कर्मी माजरा देख मौके से खिसक लिए। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह ने बताया आपसी विवाद व हंगामे के चलते बैठक पूरी नहीं हो पाई। जिसकी वजह से चुनाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें