फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बहाने छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 18 Jun 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर छात्रा के समर्थन में क्लीनिक पहुंची भीड़ ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंत चिकित्सक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली कक्षा पांच की छात्रा की ननिहाल फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में है। पीड़ित ननिहाल आई छात्रा बुधवार सुबह लगभग 11 बजे दांत दर्द की शिकायत पर अपने मामा के साथ दांत दिखाने ख्वासपुरा स्थित सैफ क्लीनिक पहुंची।

 क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर कैफ रिजवी ने छात्रा से जानकारी ली और चेकअप के बहाने उसको क्लीनिक के पिछले हिस्से में ले गया। डॉक्टर ने छात्रा के मामा को बाहर ही रोक दिया। भीतर शोर-शराबा व विवाद हुआ। इसके बाद बाहर निकली छात्रा ने अपने मामा के साथ ननिहाल पहुंच गई।
विज्ञापन


 ननिहाल पहुंची छात्रा ने माजरा परिवारीजनों को बताया तो वह आसपास के लोगों के दंत क्लीनिक पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माजरा देख कैंट थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आरोपी दंत चिकित्सक डॉ. कैफ को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।

पीड़िता का आरोप है कि क्लीनिक के भीतरी हिस्से में ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसका दांत चेक करने के बजाय गंदी हरकत शुरू कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। शाम को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को     दी गई।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि तहरीर पर ख्सासपुरा में दंत क्लीनिक चलाने वाले डॉ. कैफ रिजवी के खिलाफ आबरू पर हमला व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें