फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर एसयूवी पलटी, दो की मौत

Thu, 16 May 2019 10:52 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या फोर लेन पर बुधवार देर रात पटरंगा क्षेत्र में अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास तेज रफ्तार एक एसयूवी डिवाइडर पर टक्कर मारने के बाद हाईवे के किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन



हादसे में एसयूवी सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाराबंकी जिले के सीएचसी कोडर भेजवाया, जहां एक युवक की मौत हो गई।


इसके बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पांच घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



लखनऊ से एक एसयूवी में सवार होकर सात युवक गोरखपुर जा रहे थे। बुधवार रात 11:30 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


एसयूवी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे किनारे लगे लोहे के खंभे से टकराते हुए लगभग दस फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खंभा भी टूट गया।


गनीमत रही कि बिजली का तार टूटकर कार पर नहीं गिरा, वरना करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही गाड़ी में फंसे घायलों को स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने किसी तरह बाहर निकाला। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाराबंकी जिले की सीएचसी कोडर भेजवाया। जहां गोरखपुर जनपद के नौसड़ निवासी अभिषेक प्रजापति (30) की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक दुबे (35) निवासी नौसड़, गोरखपुर ने भी दम तोड़ दिया। कार में सवार अन्य घायल अभय कुमार (28), ओम हरि यादव (32), दिलीप कुमार (22), राहुल कुमार (30) निवासी नौसड़, गोरखपुर व खलीलाबाद निवासी रोहन कुमार (40) का इलाज चल रहा है। पांचों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस ने बताया कि रोहन कुमार को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर सभी लोग गोरखपुर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पटरंगा के हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी बनीकोंडर भेजवाया गया था।


जहां पर एक की मौत हो गयी व दूसरे ने बाराबंकी के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है,  तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें