फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा

Wed, 25 Jan 2017 10:48 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
animals - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोहावल थानाक्षेत्र स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक पर वध को ले जाए जा रहे 21 वध प्रतिबंधित पशु मिले हैं। मौके से ट्रक चालक व तस्कर भाग निकले। बरामद मवेशियों को सुपुर्दगी में देने को जब कोई नहीं मिला तो पुलिस ने पशुओं को बरसेंडी गौशाला के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात रौनाही थाना पुलिस टोल के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। मध्यरात्रि लखनऊ की ओर से आ रही ट्रक जब टोल प्लाजा पर रुका तो प्रतिबंधित पशु लदे थे। पुलिस को देख ट्रक छोड़ चालक व तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सभी प्रतिबंधित पशुओं को एक पशु बाजार में उतरवाया।

जब पशुओं की सुपुर्दगी लेने को कोई तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने सभी 21 पशुओं को बरसेंडी स्थित गौशाला के हवाले कर फुरसत पा ली। थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कराई जा रही है। तहसीनपुर टोल प्लाजा पर पुलिस कैश और असलहों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें