फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे ट्रक ने एसीजेएम की कार को मारी टक्कर

Sun, 01 Jan 2017 10:09 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित तेलियागढ़ चौराहे पर शनिवार देर रात गन्ना लदी ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त नीली बत्ती लगा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित तेलियागढ़ चौराहे पर शनिवार देर रात गन्ना लदे ट्रक ने संतकबीरनगर के एसीजेएम की कार को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे एक नीली बत्ती लगी कार आजमगढ़ की ओर जा रही थी। गोसाईगंज के तेलियागढ़ चौराहे पर एक गन्ना लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे नीली बत्ती लगी कार का चालक की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार संतकबीरनगर के एसीजेएम संजय कुमार और चालक को मामूली चोटें आ गईं।

चालक ट्रक लेकर अंबेडकरनगर की ओर तेजी से भागा। एसीजेएम ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ट्रक को पीछा कर पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया और चालक राजेश वर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एसीजेएम को दूसरे वाहन से आजमगढ़ रवाना किया है। थानाध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें