फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टकराने के विवाद में फायरिंग से दहशत

Sun, 01 Jan 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला चांदपुरा में वाहन टकराने के विवाद में एक युवक ने कई राउंड फायरिंग कर सनसनी मचा दी। वाहन चालक बाल-बाल बच गया। वाहन के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में चांदपुरा मोहल्ले का एक युवक बाइक से जा रहा था। चौराहे के पास काजीपुरा मार्ग पर सामने से आ रही एक पिकअप से बाइक टकरा गई। इस पर विवाद हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पिकअप चालक नसीम का आरोप है कि बाइक चालक विवाद बढ़ने पर फायरिंग कर दी। तीन-चार चक्र गोली चलाई।

इससे वाहन का शीशा टूट गया लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग से भगदड़ मच गई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। सूचना पर नगर कोतवाल जेएन शुक्ला ने मौके पर पहुंच छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


केस दर्ज होने के सवाल पर दोनों पक्ष सुलह को तैयार हो गए। कोतवाल का कहना है कि मौके पर एक नकली बंदूक से फायरिंग की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें