फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना पुलिस ने रविवार को बाइक चुराकर उसके पार्ट्स बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार रात सुनवा के जंगल से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक चाकू, चोरी की तीन बाइक और एक खुली बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मवई थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम टीम के साथ गश्त पर निकले बाबाबजार चौकी प्रभारी सुधाकर यादव को मेधामुनि आश्रम के पीछे सुनबा जंगल में तीन संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल में तीनों को दबोच लिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए रंजीत सिंह निवासी राजापुर, थाना जायस जिला अमेठी, रज्जन लाल निवासी बनपुरवा, थाना शुकुल बाजार, जिला अमेठी और राजेश कुमार पुत्र छंगा लाल निवासी ग्राम सरतही थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी के रहने वाले है। रंजीत के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


तीनों के पास चोरी की तीन बाइक  और एक खुली बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि बाइक रायबरेली से चुराकर राजेश मिस्त्री को बेच दिया करते थे। राजेश बाइक के पार्ट्स खोल कर बेचने का काम करता था। मवई थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें