फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाकू मारा, मौत

Sun, 21 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के मझौवा मीर कस्बे मे भतीजे ने चाचा को चाकू मारने से मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा मीर कस्बे में रविवार दिन में करीब सवा चार बजे भतीजे ने 38 वर्षीय चाचा के सीने में चाकू घोंप दिया।  सब्जी काटने वाली चाकू के एक ही वार में चाचा अवधेश मणि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में घर के लोग अस्पताल ले  जाने लगे, लेकिन कुछ ही दूर जाने पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले गांव के बाहर ही हत्या करके भाग रहा सफाईकर्मी पंकज उर्फ विजय सेन  हत्थे चढ़ गया। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि  फिलहाल परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा  रहा है।घटना के बाद पुलिस के तब हाथ-पांव फूलने लगे जब परिवार के लोगों  ने शव देने से इंकार कर दिया। वह लोग परिवार का मामला बताकर कानूनी पचड़े से बचना चाहते थे। तीन घंटे तक जब पुलिस कब्जे में शव नहीं ले पाई तो सीओ (सिटी)  एसएन सिंह अपने साथ रुधौली के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र व अन्य पुलिस  कर्मियों के साथ जा पहुंचे। देर शाम सवा सात बजे  शव हासिल करने में कामयाबी मिली। इस दौरान पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना  स्थल से तमाम सबूत इकट्ठा किए। 

एसपी के अनुसार मझौवा मीर कस्बे में जगदीश पटवा की पुश्तैनी दुकान है। रविवार को किसी बात को लेकर जगदीश पटवा के सामने उनके बेटे अवधेश पटवा  भतीजे पंकज कुमार पुत्र राकेश पटवा से बहस हो रही थी। इसी बीच तैश में आकर भतीजे पंकज ने सब्जी काटने वाली चाकू लेकर तेजी से आया और सीने पर वार कर बैठा। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते,पंकज चाकू निकालकर कर फरार होने लगा। लेकिन रास्ते में पुलिस मिल गई। चाकू से प्रहार करने में पंकज के भी हाथ में घाव हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि वे एक सदस्य तो गंवा ही चुके,दूसरे को जेलइ नहीं भेजवाना चाहते। हालांकि पुलिस अभी तहरीर हासिल करने की कोशिश में है ताकि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें