फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम में एक लाख की चोरी

Sun, 12 Jul 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दस्तों से जांच कराई है। अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार चौराहे के निकट एक प्रतिष्ठित बाइक का शोरूम है।
विज्ञापन


इसका संचालन व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश जायसवाल के बेटे तरुण द्वारा किया जाता है। रविवार सुबह शोरूम के मुख्य गेट का शटर टेढ़ा मिलने के बाद खबर फैली तो क्षेत्र में हलचल मच गई।

मामले की खबर पर सीओ सिटी युमना प्रसाद के साथ नगर कोतवाल तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के लिए डाग स्क्वायड तथा फिंगर प्रिंट दस्ते को बुला लिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि शोरूम में रखी अलमारियों के गेट खुले हुए थे और दराज के लॉकर टूटे थे। कल-पुर्जे बिखरे हुए थे। डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते ने जांच-पड़ातल की, लेकिन मौके से कोई खास सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी पर संचालक के परिचित तथा शुभचिंतक मौके पर पहुंच गये। बताया गया कि शोरूम से एक लाख से ज्यादा बिक्री की रकम तथा कीमती कल पुर्जे चोरी हुए हैं।

सामानों का मिलान कराया जा रहा है। नगर कोतवाल एचएन मिश्रा ने बताया कि शोरूम संचालक की ओर से एक लाख से ज्यादा की रकम तथा पुर्जों की चोरी की बात कही गई है। अभी लिखित हिसाब नहीं मिला है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें