फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में खरीदारी करने आए युवक गहने लेकर भागे

Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सराफा दुकान में वारदात के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को खरीदारी के बहाने एक सराफा दुकान पर पहुंचे दो बदमाश चकमा देकर ढाई लाख के जेवर लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और छानबीन की।
विज्ञापन


चौक-रिकाबगंज रोड पर मां अन्नपूर्णा मंदिर के बगल गली में नरसिंह किशन सोनी सर्राफ नाम का प्रतिष्ठान है। इसका संचालक रोज की भांति अपनी दुकान पर था। इसी बीच दोपहर लगभग 12 बजे दो लोग उसकी दुकान पर आये और जेवर दिखाने को कहा।

दुकानदार छेदीलाल सोनी ने दोनों को चांदी के पायल आदि दिखाए तो उन्होंने सोने के वजनी जेवर दिखाने को कहा। उन्होंने कई सामान ग्राहकों के आगे रख दिया और पन्नी में रखे सोने के जेवर दिखाने के लिए खोलने जा रहे थे कि उनका एक साथी बाहर चला गया।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे शख्स ने हाथ से पन्नी छीन ली और बाहर सड़क की ओर भागा। उन्होंने पीछा किया तो देखा कि दोनों अन्नपूर्णा मंदिर के पास खड़ी बाइक पर सवार होकर रिकाबगंज की ओर भाग रहे हैं। हल्ला-गोहार कर उसने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कोशिश असफल रही।

सर्राफ छेदीलाल का कहना है कि एक शख्स ने पहले से ही बाइक स्टार्ट कर रखी थी और दूसरे के पहुंचते ही मौके से भाग निकले। बदमाश सोने की चेन, चार चूड़ी व दो कंगन ले गये हैं। इन जेवरों की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई।

नगर कोतवाल एएन जायसवाल ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी छेदीलील की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। चौक चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया था। कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें