फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई गए युवक को आतंकी संगठन में जाने का दबाव

Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई गए एक युवक के आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने एसएसपी समेत कोतवाल को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मामले में दुबई भेजने वाले एजेंट पर गंभीर लगाए गए हैं। पुलिस ने एजेंट के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला है। शनिवार को दोनों पक्षों को पूराकलंदर थाने बुला पुलिस सच्चाई सामने लाने की बात कर रही है।

शुक्रवार को नंदरौली निवासी मो. अरशद ने पूराकलंदर के भदोखर निवासी कथित एजेंट आवेश उर्फ मलहू पर लगाया है कि उसके पुत्र साबिक को खेत गिरवी रखकर 70 हजार रुपये दिया था।
विज्ञापन


एजेंट ने बेटे को 17 नवंबर 15 को दुबई भेजा था लेकिन दुबई में आज तक उसे नौकरी नहीं मिली है। अब उसे वहां पर कुछ लोगों द्वारा आईएसआईएस में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

इसकी सूचना उसे बेटे के माध्यम से मिली है। पिता का कहना है कि मेरे पुत्र को ईरान भेजा जा चुका है, जबकि वह अपने वतन लौटना चाहता है। मामले में अब एजेंट आवेश कुछ भी नहीं बता रहा।

पीड़ित अरशद ने मामले में बीकापुर कोतवाली को शिकायत देने के बाद एसएसपी से मिलकर भी फरियाद की है। एसएसपी के निर्देश पर मामला पूराकलंदर का होने के कारण शिकायत वहां भेज दी गई है।

पूराकलंदर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि युवक को टूरिस्ट बीजा देकर फंसाया गया है। पीड़ित अरशद ने एसएसपी से मिलकर अपने पुत्र को सकुशल वापस मंगवाने की फरियाद की है।

एसओ सुभाषचंद सरोज ने बताया कि एसएसपी स्तर से भी मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी एजेंट को बुलाने पुलिस भेजी गई थी, वह नहीं मिला है।

घर वालों को हिदायत दे दी गई है कि शनिवार को थाने भेज दें। दोनों पक्षों को बैठाकर मामले की पड़ताल की जाएगी। साथ ही विदेश गए युवक से भी बातचीत करने की कोशिश होगी। यदि आरोप सही पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें