फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा

Sun, 27 Dec 2015 10:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र में बरई कला गांव के पास शनिवार देर रात ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर से सड़क पर गिरे एक युवक को दूसरी ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक को गंभीर हाल में जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एक्सीडेंट कर भाग रहे चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। रौजागांव चीनी मिल से गन्ना की तौल कराकर शनिवार रात 25 वर्षीय राजेश वर्मा पुत्र राम वरदान वर्मा निवासी अरकुना अपना घर वापस आ रहे थे।

तभी करीब पौने 11 बजे फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर बरई कला गांव के पास एक ट्रक ने ओवर टेक करते वक्त पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र वर्मा निवासी मीसा थाना रूदौली व राजेश वर्मा सड़क पर जा गिरे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी ट्रक ने राजेश वर्मा को रौंद दिया।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र वर्मा बुरी तरह घायल हो गया। मृतक के भाई दुर्गेश वर्मा ने बताया कि राजेश गन्ना लेकर गया था। वापसी के समय हादसा हुआ। रौनाही थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि एक्सीडेंट कर भाग रहे चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से गंभीर हालत देख लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के      परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए समाज सेवी टिल्लू पांडे, झिन्नू पांडे, सुशाील वर्मा व रामजी वर्मा ने शासन-प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें