फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया में फंसा मिला डूबी युवती का शव

Wed, 30 Dec 2015 11:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन पूर्व शारदा नहर में डूबी युवती का शव बुधवार को जरही गांव के पास शारदा नहर की पुलिया में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


नौ दिन पूर्व महराजगंज के खुशियालगंज निवासी शिवशंकर की 18 वर्षीय पुत्री दीपमाला घर से बैंक जाने के लिए साइकिल से निकली थी। ताहिरपुर बरौली गांव के पास उसकी साइकिल मिली थी।

गुलरने वाले छात्रों ने ग्रामीणों को बताया था कि एक युवती नहर में डूब रही थी और बचाने की गुहार लगा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो पुलिस ने नहर में अधिक पानी होने का रोना रोया और एसडीएम से पानी कम करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहर को खंगाला लेकिन शव नही मिला था। बुधवार को जरही गांव के पास नहर में एक युवती का शव फंसा होने की सूचना पर परिवारीजनों ने पहचान की। एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें