फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से रोका तो विवाहिता ने लगा ली आग

Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने शुक्रवार शाम खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगा लिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विवाहिता मायके जाने देने से रोकने को लेकर नाराज थी। अंगूरीबाग के सुरेश का विवाह गत वर्ष अप्रैल में तारुन निवासी सीता (22) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही अक्सर सीता अपने मायके चली जाया करती थी, जो उसके पति को नागवार लगता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीता अपने मायके जाना चाहती थी। मना करने पर नाराज थी। शाम चार बजे उसने आग लगा ली। जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी अजय उपाध्याय व नगर कोतवाल एके राय ने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को भर्ती कराया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी झुलसी विवाहिता के मायके वालों को दी गई है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विवाहिता 90 फीसदी झुलसी हुई है। नगर कोतवाल एके राय का कहना है कि घटना की वजह पारिवारिक कलह सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें