फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने परीक्षा नियंत्रक को घर में घुसकर पीटा, फायरिंग

Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एएम अंसारी के आवास में घुसकर साकेत कॉलेज के शिक्षक डॉ. अनिल यादव व उसके साथियों ने गोपनीय दस्तावेज लूट लिये। विरोध करने पर परीक्षा नियंत्रक को मारापीटा और फायरिंग की।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद न तो विवि प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जहमत उठाई। अंसारी ने भी मामले को गोपनीय बनाए रखा। अब उनकी ओर से रिपोर्ट व कार्रवाई के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

सीजेएम कोर्ट में इस पर गुरुवार को सुनवाई होनी है। इस बीच पुलिस ने मौका-ए-वारदात की पड़ताल की है। प्रकरण में विवि व पुलिस प्रशासन की हीलाहवाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल अदालत की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दिये गये प्रार्थना पत्र में अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक व हवाई पट्टी विवि कॉलोनी निवासी अब्दुल मुईद अंसारी का कहना है कि साकेत कॉलेज के भौतिकी विभाग के प्रवक्ता डॉ. अनिल यादव ने 18 जून की शाम साढ़े सात बजे अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके आवास में तोड़फोड़ किया और जरूरी कागजात ले जाने लगे।

विरोध पर तमंचे से फायर किया, जो मिस हो गया। उनको गाली देते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। तहरीर व अधिकारियों से फरियाद के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस बाबत नगर कोतवाल एएम जायसवाल ने बताया कि अदालत की ओर से आख्या मांगी गई है।

तथ्यों की पड़ताल करवा आख्या भिजवाई जाएगी। गौरतलब है कि अभी विवि के एक प्रोफेसर पर कुलपति को रिवॉल्वर तानने का मामला सुर्खियों में आया था। इस बीच परीक्षा नियंत्रक के साथ हुई घटना से सभी हतप्रभ हैं। उधर, डॉ. अनिल यादव ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक का आरोप मिथ्या है, मुझे घटना की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें