फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी और शिक्षक को रोडवेज बस ने रौंदा

Tue, 27 Dec 2016 10:25 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार को अम्बेडकरनगर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा फूंकी गयी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को अपराह्न पांच बजे बाइक सवार बैंक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मचारी और शिक्षक को रोडवेज बस ने रौंद डाला। बैंक कर्मी व शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया। यात्रियों व बस स्टाफ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर काबू में किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजावया है। 

मंगलवार को फैजाबाद डिपो की मऊ वाया फैजाबाद से लखनऊ के बीच चलने वाली एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर फैजाबाद की ओर आ रही थी। अपराह्न लगभग पांच बजे अयोध्या कोतवाली के शंकरगढ़ बाजार से थोड़ी दूर सटे आशापुर गांव के सामने गोसाईगंज की ओर जा रही एक मोटर साइकिल की रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल छिटककर अलग चली गई और मोटर साइकिल सवार दोनों शख्स उछलकर सड़क पर गिरे और रोडवेज बस उनके उपर से गुजर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

माजरा देख रहे आसपास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी और दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस को घेर लिया। थोड़ी देर में ही तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके की नजाकत देख बस का चालक और परिचालक मौके से खिसक लिये और यात्री अपना-अपना सामान बटोर नीचे उतर गये। 

एक मृतक के पास मिले मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गोसाईगंज थाना के कस्बा स्थित साईं कालोनी निवासी बैंक आफ बड़ौदा कर्मी 52 वर्षीय राजेंद्र  कुमार मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा के रूप में की गई।

वहीं दूसरे मृतक के पास कोई कागजात नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जानकारी पर बैंककर्मी के घर से परिवारीजन पहुंचे तो दूसरे की शिनाख्त पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित भगरौला निवासी 46 वर्षीय कृपाशंकर पांडेय पुत्र अभिमन्यू पांडेय के रूप में की। वह शहर के नाका स्थित रनीवां स्कूल में शिक्षक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें