फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का लालच दे ऐंठ ली रकम, मांगा तो धमकाया

Sat, 26 Sep 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर पूराकलंदर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राकेश कुमार तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद तिवारी निवासी खानपुर मसौधा लगड़ा की चौकी का आरोप है कि सौर ऊर्जा कंपनी व ओएसओ कंपनी में क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारी की नौकरी का लालच देकर और मोटी रकम ली गई(
विज्ञापन


लेकिन बाद में नौकरी नहीं मिली। रकम वापस मांगी गई तो पहले कंपनी के कर्ता-धर्ता व संचालकों की ओर से हीलाहवाली की गई और फिर धमकी दी जाने लगी।

पूराकलंदर थाने में कंपनी के मनोज श्रीवास्तव निवासी पाली अचल पूरब थाना तारून, रजनीश गौड़ निवासी सुमित्रा सदन इंदिरानगर, नीरज शर्मा निवासी सीएसआईआर कॉलोनी निराला नगर लखनऊ, लक्ष्मी शंकर मिश्रा निवासी ग्राम बक्सपुर राधानगर गाजीपुर रोड फतेहपुर, सुजीत कुमार शर्मा निवासी सेक्टर 3/20 क्वाटर नंबर 606 बीएस सीटी बोकारो झारखंड व बी/16 डीएल कॉलोनी न्यू रंजीत नगर दिल्ली, ज्योति सिंह, अफजल व सुनील मिश्रा के खिलाफ नौकरी के नाम पर रकम ऐंठने की शिकायत दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को पूराकलंदर पुलिस ने बताया कि इसी आधार पर आठ लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें