फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में की गई थी बालक की हत्या

Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
खंडासा थानाक्षेत्र के कलुवामऊ गांव निवासी 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर की गई हत्या के बाद कूएं में फेंके गए शव के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो बहन के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से बालक को प्रेमी-प्रेमिका ने अपने एक साथी के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची, जिसे 28 अप्रैल की रात अंजाम दे डाला। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के साथ ही आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) कुलदीप नारायण ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कुलामऊगांव निवासी उदयराज के 12 वर्षीय पुत्र महेंद्र की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। महेंद्र को इस बात का पता चल गया था कि उसकी बहन मीना का गांव निवासी मंशाराम से प्रेम संबंध चल रहा है।

यह बात और लोगों तक न पहुंचे इसलिए प्रेमी मंशाराम ने उसी गांव निवासी अपने एक मित्र विकास कुमार और प्रेमिका के साथ मिल कर महेंद्र के हत्या की साजिश रच डाली। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि 28 अप्रैल की रात मीना के पड़ोस में विवाह समारोह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी में शामिल होने गए महेंद्र को मंशाराम बहला फुसला कर दूर सुनसान जगह पर ले गया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें