फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से चंद कदम दूर साढ़े चार लाख की चोरी

Sun, 08 May 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज मेें हुई चोरी के बाद बिखरे समानाें को दिखाते परिवारीजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हैदरगंज मोहल्ले में एक घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवर सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक भोर में टहलने निकले तो चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हैदरगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर नानकपुरा के सामने रहने वाले विजय गुप्त ने बताया कि मोहल्ले में उनके दो मकान हैं। घर व दुकान वाले मकान में ताला बंद था, परिवार के लोग कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में थे।

सुबह लगभग चार बजे वह टहलने के लिए निकले तो देखा कि मकान व दुकान का ताला टूटा है, जब वह अंदर घुसे तो सामन बिखरा था। आलमारी व लॉकर का ताला टूटा मिला। कुछ दिनों पूर्व उनके बेटे गौरव का विवाह हुआ था।
विज्ञापन


परिवार के जेवरात व नकदी रखे थे सब चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया कि चोर तीन हार, दो बिंदिया, दो कमर बंद, दो पाजेब, दो जंजीर, दो नथिया, छह अंगूठी, 17 हजार नकद समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें