रीडगंड में आतिशबाजी निर्माण के दौरान घायल महिला ने बुधवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे यहां भर्ती कराया गया था।
बीते 19 नवंबर को हमदानी कोठी मोड़ के निकट किताबुननिशां (50) पत्नी शाह मोहम्मद के मकान पर ताबड़तोड़ धमाका हुआ था। घटना के समय महिला अपने मकान की छत पर अनार बना रही थी।
धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम खोजी व निरोधी दस्ते तथा फिंगर प्रिंट दस्ते को मौके पर बुलाकर जांच कराई थी और मौके से बोरियों में भरा आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामान बरामद किया था।
बारूद से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बुधवार को दोपहर 1:35 बजे झुलसी किताबुननिशा की मौत हो गई।
नगर कोतवाल एचएन मिश्र का कहना है कि प्रकरण में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। मामले की विवेचना जारी है। आरोपिता के मौत की जानकारी मिली है। विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।