फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे दो बच्चों की मौत

Sun, 03 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोपाकाप गांव में रविवार दोपहर तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए।
विज्ञापन


बच्चों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है, जबकि गांव के लोग भी घटना से व्यथित हैं। गांव के लोगों ने बताया कि, बच्चे पहली बार तालाब में नहाने गए थे। उन्हें तैरना नहीं आता था, इसी वजह से डूब गए।

परिवारीजनों के आग्रह पर पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पंचनामा करके शव परिवारीजनों को सौंप दिए गए। कोपाकाप गांव निवासी अब्दुल रहमान (12) पुत्र मुमताज और मुनीर अहमद (11) पुत्र मो. नसीर रविवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे गांव के बाहर स्थित तालाब के पास खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतर पड़े। दोनों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में गहरे पानी में पहुंचते ही दोनों बच्चे डूबने लगे। इसी दौरान तालाब से कुछ ही दूरी पर रहने वाली जसोदा ने बच्चों को डूबते देखा तो गुहार लगाई। 

बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चों को जब तालाब से बाहर निकाला गया, तो उनकी मौत हो चुकी थी। घरवालों का     कहना है कि बच्चे पहली बार तालाब में नहाने गए थे, इसकी घर पर किसी को कोई खबर नहीं थी। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार, कोतवाल गजेंद्र पाल और तहसीलदार अशोक कुमार वर्मा ने ग्रमीणों से जानकारी ली। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों के आग्रह पर शव को पंचनामा कर सिपुर्द कर दिया गया है।

बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मौत से गांव में मातम छा गया है। दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। सब की जुबां पर बस एक ही बात थी कि बच्चे अगर तालाब में नहाने न जाते तो ऐसा हादसा न होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें