फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के कपड़ा व्यापारी को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कपड़ा व्यवसायी से नौ मार्च को हुई छह लाख 56 हजार रुपये की लूट की छानबीन में जुटी पुलिस ने गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से गिरोह के तीन बदमाश भाग गए। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का 50 हजार रुपये बरामद किया है। गिरोह का सरगना सहित तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यवसायी पवन कुमार गुप्ता निवासी काहू कोठी थाना कलक्टरगंज जिला कानपुर से नौ मार्च को कसरुआ बाजार में छह लाख 56 हजार रुपये की लूट हो गई थी। व्यवसायी अंबेडकरनगर के कपड़ा व्यवसाईयों से तगादा कर रोडवेज बस से कानपुर जा रहा था।

रास्ते में कसरुआ बाजार में बस रुकी तो वह लघुशंका के लिए उतरा। व्यवसायी की अटैची बस में रखी थी। उसके बगल बैठे बदमाशों ने उसकी अटैची उठाई और बाइक से पीछे आ रहे अपने साथी देवेंद्र निषाद निवासी जगदीशपुर, कपिलेश्वर, थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर के साथ भाग गए।
विज्ञापन


तारुन थानाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी ने बताया कि बुधवार को देवेंद्र को नंसा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसके तीन साथी मौका पाकर भाग निकले। पूछताछ में उसने पूरा घटना क्रम बताते हुए लूट की घटना को स्वीकार किया और निशानदेही पर लूट की रकम से 50 हजार रुपये बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह में शामिल इंद्रेश निवासी गोनरपुर, थाना आलापुर, जिला अंबेडकरनगर, तिरसू निवासी अतरौला आजमगढ़ व राजेंद्र निषाद निवासी घुरुहूपुर, थाना बसखारी, जिला अंबेडकरनगर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें