फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ विवाद

Mon, 03 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मूर्ति स्‍थापना को लेकर विवाद कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली के लालबाग पानी की टंकी के पास मूर्ति स्थापना को लेकर सोमवार की शाम विवाद व हंगामा हुआ। मूर्ति स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन मौके पर डटा हुआ है। रात 8 बजे स्थिति सामान्य बताई जा रही थी।
विज्ञापन


लालबाग मोहल्ला स्थित पानी की टंकी के पास से बह रहे नाले के निकट एक नीम के पेड़ के चबूतरे पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर दी और पूजन-अर्चन करने लगे। इस बात की जानकारी दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध किया और सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर नगर कोतवाली पुलिस ने जबरिया मूर्ति हटवा दी और प्रतिवाद कर रहे एक युवा नेता को वाहन में बिठाने व हिरासत में लेने की कोशिश की। जिसको लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच पुलिस से उलझ गये।
विज्ञापन


मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मूलचंद, एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीओ सिटी एसके उपाध्याय समेत पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास भी पहुंचे। मौके पर मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू हो गया है।

मूर्ति हटाये जाने से आशंकित महिलाओं ने चबूतरे पर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। नगर कोतवाल एके  राय ने बताया कि वह मौके पर हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें