फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने वाले सपाइयों पर केस

Mon, 16 Jan 2017 10:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
court - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बगैर अनुमति रविवार को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में  बुद्धि-शुद्धि यज्ञ आयोजित करने वाले समाजवादी युवजन सभा के नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सयुस के सात नेताओं को नामजद करते हुए दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।      
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को सयुस नेताओं ने समाजवादी पार्टी में कलह पैदा करने वालों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया था। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे भी लगाए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान बगैर अनुमति कार्यक्रम को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना रामजन्मभूमि के प्रभारी थानाध्यक्ष अंजेश सिंह ने बताया कि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सयुस अनिल सिंह राना, फैजाबाद जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष 
विज्ञापन

शक्ति जायसवाल, साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, नगर अध्यक्ष बृजेश सिंह, अजय यादव, राकेश यादव को नामजद करते हुए दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में बगैर अनुमति कार्यक्रम पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें