घर से लापता एक अधेड़ का शव बुधवार की सुबह शेरपुर पारा बाजार के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त कर ली गई है मगर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी बब्बन यादव (45) पुत्र गजाधर यादव मंगलवार शाम अचानक घर से कहीं चला गया। बुधवार सुबह शेरपुर पारा बाजार के पास ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों की माने तो बब्बन शराब का आदी था। वह अक्सर शराब पीने के लिए बिना बताए घर से चला जाता था और कई दिनों तक लापता रहता था।
शेरपुर पारा बाजार में शराब का ठेका भी है। माना जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हो गई। कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने भी यही शंका जताई है। बताया कि बब्बन शराबी किस्म का था, शराब के अत्यधिक सेवन से मौत हो सकती है।
फिर भी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वही ग्रामीणों का कहना है कि शव कही चोट के निशान नहीं दिखे है। जो यह बताता है कि मृतक किसी वाहन दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ है। पूर्व प्रधान धर्मराज मौर्य ने बताया कि बब्बन कल से लापता था। शायद जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है।