फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौनी में डूबी नाव, बचे श्रद्धालु

Wed, 25 Nov 2015 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के अमौनी में पुलिस की मुस्तैदी से उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब मेले में शामिल होने आ रहे दर्जनों श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नदी की धारा में असंतुलित होकर डूब गई।
विज्ञापन


पुलिस के जवानों ने आननफानन में सबको नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां गोमती नदी के उस पार से हजारों लोग स्नान व मेला देखने के लिए आते हैं।

जिनको नदी पार करवाने के लिए तीन बड़ी नावों की व्यवस्था की गयी थी। इसी में से एक नाव पर क्षमता के अधिक लोग सवार हो गये थे। अचानक नाव असंतुलित होकर नदी में बैठ गई और नाव में सवार श्रद्धालु पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह व बाबा बाजार चौकी प्रभारी सुधाकर यादव ने सिपाहियों के साथ तत्काल लोगों को नदी से बाहर निकला। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि नदी में पानी कम था और मौके पर पुलिस के कई जवान तैनात थे। मवई एसआे राजीव सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें