फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसरशीट ले गई टीईटी अभ्यर्थी, केस

Tue, 20 Dec 2016 11:02 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान कैंट थाने के सदर बाजार इलाके स्थित एक परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी के उत्तर पुस्तिका लेकर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा दो पालियों में की गई थी। दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के बाद शहर के मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर बाजार केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया तो एक उत्तर पुस्तिका कम मिली।

पता चला कि सपना सिन्हा अनुक्रमांक 5921407712 की उत्तर पुस्तिका गायब है। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक रोही पाल ने लिखित शिकायत कैंट थाना पुलिस को दी। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि शिकायत पर परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें