फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुराचार के बाद हत्या

Tue, 17 Nov 2015 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम वहशी दरिंदों ने नित्यक्रिया के लिए गई एक किशोरी को अगवा कर दुराचार किया फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


खून से सना उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिला है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

मवई एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। काफी समय  बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाश करने के लिए घर से निकले।

घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में बेटी का खून से लथपथ शव देख पिता सन्न रह गया। ग्रामीणों सहित परिवारीजनों ने मौका-ए-वारदात को देख किशोरी को अगवा कर दुराचार के बाद हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पुलिस को दुराचार कर हत्या करने की अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

उधर, मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें