फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने खुद पर केरोसिन डाल लगाई आग

Sun, 04 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर मसौधा में एक किशोर ने रविवार की दूसरी पहर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर चिल्लाया तो परिवारीजनों व आसपास के लोगों ने आग बुझा गंभीर हालत में उसको पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


खानपुर मसौधा निवासी 16 वर्षीय अभिषेक कनौजिया पुत्र राधेश्याम गुजरात प्रांत के सूरत शहर में रहकर मजदूरी करता है। एक सप्ताह पूर्व वह सूरत से वापस गांव आया था। रविवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उसने घर में रखा पांच लीटर केरोसिन का पीपा उठाया और तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया।

इसके बाद खुद को आग लगा ली। आग की लपटें उठने और जलन होने पर वह जान बचाने के लिए चीखा-चिल्लाया तो परिवारीजनों तथा आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की जानकारी पूराकलंदर पुलिस को देकर एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से झुलसे किशोर को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


चर्चा है कि किशोर का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि परिवारवाले कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। झुलसे किशोर का उपचार कर रहे जिला अस्पताल के डॉक्टर विपिन वर्मा ने बताया कि शाम पौने पांच बजे अभिषेक को भर्ती कराया गया है। किशोर 95 फीसदी झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें