घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। शाम तक पुलिस घटना की शिकायत मिलने से इन्कार कर रही थी।
रहेथ निवासी रामअवध पासवान की अंबेडकरनगर के कटेहरी में सनी गैस के नाम से रसोई गैस एजेंसी है।
सोमवार को वह एजेंसी की राशि बैंक में जमा करने अपनी मोपेड से निकले थे। उमरनी पिपरी चौराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया और रामअवध को तमंचे से धमकाकर रुपये लूट लिए।
लूटी गई राशि 16 सौ बताई गई है। इस घटना से पहले वह दो लाख 10 हजार रुपये बैंक में जमा करवा चुके थे। कोतवाल जितेन्द्र सिंह के मुताबिक घटना की अभी तक सूचना नहीं मिली है।