फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कैश काउंटर से रुपये ले भागे बदमाश

Tue, 08 Dec 2015 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक में मंगलवार को कैश काउंटर पर जमा करने के लिए रखे ग्राहक के साढे़ छह हजार रुपये लेकर दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


इस बीच ग्राहक ने बहादुरी दिखाते हुए फौरन अपने साथी के साथ दोनों बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश रुपया फेंक अपनी जान बचाने के लिए गन्ने के खेत में जा घुसा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत में बदमाश को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। पकड़ा गया बदमाश अंबेडकरनगर जिले का है।

मंगलवार दोपहर केवलापुर उर्फ तकमीनगंज मजरे झलियहवा निवासी घनश्याम निषाद सेंट्रल बैंक की तारुन शाखा में साढ़े छह हजार रुपये जमा करने गया था।

बैंक में दो युवक पहले से कैश काउंटर पर खड़े थे। घनश्याम ने जैसे ही रकम जमा करने के लिए कैश काउंटर पर रखा, मौजूद दोनों बदमाशों ने रुपये उठाए और बाइक से रामपुरभगन की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घनश्याम ने अपने मित्र संतोष की बाइक से लुटेरों का पीछा किया। कुछ दूरी पर संतोष ने लुटेरों की बाइक को साइड मार कर गिरा दिया।

जिसमें एक बदमाश को पकड़ लिया गया और दूसरा छीनी गई रकम को फेंककर गन्ने के खेत में जा घुसा। घनश्याम ने एक लुटेरे को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गन्ने के खेत में दूसरे बदमाश को तलाश गया लेकिन वह नहीं मिला। पूछताछ में पकड़ा गया बदमाश खुद को अंबेडकरनगर का निवासी बता रहा हैं। उससे पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें