फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी को सरेराह पीटकर मार डाला

Wed, 11 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे स्थित दुकान से घर जा रहे एक दर्जी (टेलर) पर मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला बोल लहूलुहान कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार को ट्रॉमा सेंटर उपचार के  दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के जानापुर मजरे रैकड़पुर गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति (27) पुत्र गुरुलाल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे पर पिछले एक महीने से किराए की दुकान में सिलाई का काम करता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे के बाद वह साइकिल से घर जाने के लिए निकला लेकिन वह रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।

गंगौली चौराहे पर पहुंचने से पहले गांव को जाने वाले खड़ंजे पर राधेश्याम बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। परिवारीजनों ने बताया कि उसके सिर पर मजबूती से प्रहार किया गया था। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई।

मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों को तलाशा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें