फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर रेल ट्रैक के पास फेंका शव

Wed, 11 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
घटनास्‍थल का मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटियाथोक क्षेत्र में मंगलवार की रात में सुभागपुर स्टेशन के करीब युवक का सिर कूच कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस इस वारदात में हत्या व दुघर्टना को लेकर जूझ रही है। पुलिस का जोर उसे दुघर्टना मामने में है जबकि परिवारीजन युवक की हत्या कि ये जाना बता रहे हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बकठोरवा निवासी राम सहाय (34) पुत्र राम धनी का शव बुधवार को गोंडा- बलरामपुर रोड स्थित सुभागपुर रेल लाइन के पास पड़ा मिला है। सुबह राहगीरों ने शव को पड़ा देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व युवक के घर वालों को दी। घटना की जानकारी पाकर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोगों का कहना है कि युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। इस मामले में मृतक राम सहाय के भाई रिंकू पासवान व उनके रिश्तेदारों ने बताया कि राम सहाय मंगलवार को दोपहर में क्षेत्र के गांव लोहारनपुरवा में अपने बहन के यहां गया था। वहां से निकलने के बाद वह घर नही लौटा।
विज्ञापन


उनका आरोप है राम सहायक के सिर में गहरी चोट लगी है उसके  सिर को किसी चीज से कूचकर हत्या की गई और बाद में उसके शव को रेल लाइन के पास फेंका गया। जबकि इटियाथोक पुलिस वारदात को हत्या मामने में हिचकिचा रही है।

पुलिस अभी हत्या व रेल से दुर्घटना के बीच जूझ रही है। इस बाबत एसओ फड़ीन्द्र यादव का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं युवक  की हत्या किए जाने से उसके परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें