फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई एसयूवी बरामद, दो बंदी

Wed, 03 Feb 2016 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से बुधवार को प्रदेशीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चालक की हत्या कर लूटी गई टवेरा को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया है।
विज्ञापन


वाहन लुटेरों ने जिस टवेरा चालक की हत्या कर शव को जलालपुर माफी से सटे तमसा के कछार में बीती 27 जनवरी को फेंका था, पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है। हालांकि पुलिस वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि 27 जनवरी की रात तमसा नदी के कछार में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृत युवक का नाम रविशंकर था। जो टवेरा गाड़ी का चालक था। 26 जनवरी की रात बनारस से चार लोगों ने पूनम सिंह पत्नी अरविंद सिंह की टवेरा अयोध्या जाने के लिए बुक करवाई।
विज्ञापन


जिसे रविशंकर चला रहा था। वाहन में शकील उर्फ रहमान निवासी रायपुर, शेरामऊ थाना पीलीभीत, नसीब, हबीब और उसके जीजा नाशिम सवार थे। इन्हीं लोगों ने चालक की हत्या कर शव फें क दिया।

बाद में वाहन को नेपाल में बेचने के लिए लखीमपुर खीरी के पलिया थाना के पास बॉर्डर पर चाय की दुकान चलाने वाले शब्बीर उर्फ  मामू निवासी एटा परझान जिला लखीमपुर खीरी के पास पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मामू दिखावे के लिए चाय की दुकान चलाता है।

उसका पेशा लूट के वाहनों को नेपाल में भेजकर बेचना है। यह गिरोह प्रदेश में वाहन लूटने का काम करता है। लूटे गए वाहनों को शब्बीर बॉर्डर से नेपाल भेजता है।

बताया कि शकील और शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी निशानदेही पर लूटी गई टवेरा बरामद कर ली गई है। पांच नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें