फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की संदिग्ध हालात में जलने से मौत

Sun, 29 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में रहने वाले एक वेदपाठी छात्र की शुक्रवार रात मंदिर परिसर में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मामला आत्महत्या व हत्या की आशंका के बीच झूल रहा है। हालांकि अभी तक परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से लखीमपुर जिले के धौरहरा स्थित मिर्जापुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय महेश मिश्रा पुत्र नरेश मिश्रा लगभग सात वर्ष पूर्व अध्ययन के लिए अयोध्या आया था। हालांकि बीच-बीच में वह बाहर रहा।

इधर बीच तीन वर्षों से लगातार अयोध्या में कटरा पुलिस चौकी के बगल स्थित अयोध्या नाथ मंदिर में रहकर संस्कृत के उत्तर मध्यमा की पढ़ाई कर रहा था। मंदिर परिसर में रहने वाले अन्य छात्रों का कहना है कि रात लगभग दो बजे महेश बाथरूम गया और वहां का दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गंभीर झुलसी हालत में निकला और आकर अपने कमरे की फर्श पर ढेर हो गया। मामले की जानकारी पर रात तीन बजे पुलिस मंदिर पहुंच गई और पड़ताल की। तब तक महेश की मौत हो चुकी थी।

मंदिर के महंथ भरत प्रपन्नाचार्य का कहना है कि रात लगभग 11 बजे उन्होंने महेश के परिवार से फोन पर बात की थी और महेश की गड़बड़ आदतों की शिकायत की थी। परिवारवालों ने शनिवार की सुबह आने की बात कही थी। आशंका जताई कि इसी के चलते महेश ने खुद आग लगाकर जान दे दी।

चौकी प्रभारी कटरा आंजनेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। साथी छात्रों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की गई है और जांच जारी रहने तक किसी को बाहर न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें