फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति को गोली मारी

Sun, 21 Feb 2016 11:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रधान पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान पति राम बूझ निषाद (45) शनिवार रात बाइक से पूरा बाजार से बस्ती जिले के दुबौलिया स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मिले बलुइया निवासी किसुन निषाद व उनकी पुत्री को भी राम बूझ ने बाइक पर बैठा लिया था। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो हमलावरों ने रामपुर पुवारी गांव के पास प्रधान पति राम बूझ पर तमंचे से फायर कर दिया।

कंधे पर गोली लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़े जबकि हमलावर बाइक से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधान पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महराजगंज थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि वह घायल प्रधान पति के संपर्क में हैं। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें